एक घंटे में मिला गुम हुआ नाबालिग, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। रविवार शाम करीब 4 बजे फरियादी सुन्दरलाल पिता चिरोजींलाल कलम उम्र 46 वर्ष निवासी आईटीआई के पीछे रहटगांव ने थाने पहुंचकर अपने नाबालिग पुत्र हेमराज कलम के गुम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में तत्काल एक टीम गठित की गई। नाबालिग हेमराज के मोबाइल नंबर की लोकेशन साइबर सेल से प्राप्त करने पर नकवाड़ा क्षेत्र में फोन बंद होना पाया गया। इसके बाद टीम तुरंत नकवाड़ा पहुंची और सघन तलाश शुरू की। करीब एक घंटे के भीतर टीम ने नकवाड़ा के एक खेत से नाबालिग को बरामद कर सुरक्षित थाने लाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक हेमराज को उसके पिता सुन्दरलाल कलम के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में थाना रहटगांव के थाना प्रभारी उपनिरी मनोज दुबे, प्रआर. गजेन्द्र यादव, प्रआर. देवेन्द्र राव, आर. महेन्द्र रघुवंशी, आर. सोनू चौरे, आर. रविन्द्र गौतम तथा साइबर टीम से आर मनोज दोहरे की विशेष भूमिका रही।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!