कीटनाशक दवा में इस्तेमाल गिलास में महिला ने पिया पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

अनोखा तीर, हरदा। जिले के बासपानी में रहनी वाली एक ४५ वर्षिय महिला ने गलती से कीटनाशक दवा में इस्तेमाल गिलास में पानी पी लिया। जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जब इसकी जानकारी परीजन को लगी तो वह उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरी बाई पति बबलू कोरकू उम्र ४५ वर्ष निवासी बासपानी खेत में अपने पती के साथ रहती है। सोमवार को खेत में चने की फसल पर दोनों पति-पत्नी कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। प्यास लगने पर महिला ने एक गिलास में पानी पिया जिसका इस्तेमाल कीटनाशक दवा का घोल बनाने में किया गया था। जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे महिला की तबीयत बिगड़नेेे पर ेमहिला का पति बबलू उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में लेकर आया। जहां उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार है।

152 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!