Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

2 min read
Text Size:

 

–धुआं उठता देख कार से बाहर कूदे कार सवार

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को एक चलती कार में आग लग गई। कार में धुंआ उठते देख कार चालक ने कार रोकी और उसमें सवार लोग कुद कर बाहर निकल गए। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा इंदौर-बैतुल हाईवे स्थित गांव बागरूल थाना हंडिया के ब्रिज के पास हुआ। जहां सड़क पर चल रही एक कार में अचानक धुंआ उठने लगा। कार में दो लोग सवार थे। चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोड़ साईट पर रोका और दोनों कार सवार कुदकर कार से बाहर निकल गए। कार को जलता देख आस-आस मौजूद ग्रामीणों मदद के लिए आगे आए और पानी डालकर समय रहते कार में लगी आग पर काबू पा लिया। घनीमत रही की चलती कार में आग की इस घटना से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कार चालक हरदा जिले के कमताड़ी गावं के निवासी है और अमावस्या पर नेमावर स्थित नर्मदा घाट पर स्नान करके वापस अपने गांव कार क्रमांक एमपी ०४ सीई ५१४१ से लौट रहे थे, तभी बागरूल गांव के पास अचानक उनकी कार के बोनट से धुंआ निकलता दिखा। जिसके बाद उन्होंने कार को साइट में लगाया और बाहर कुद गए। प्रत्यक्षदर्शी और मदद करने वाले जीतू दरबार ने बताया कि कार में लगी आग पर काबू पाने के लिए उन्होंने पानी मोटर चालू की और कार पर पानी डालना शुरू किया कुछ ही देर में कार में लगी आग बूझ गई। हालांकि कार में नुकसान हुआ है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस दौरान घटना स्थल पर खासी भीड़ जमा हो गई थी।

196 Views
What do you think?

Leave a Reply