Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

दुकान के सामने गाड़ी लगाने की बात पर दो चचेरे भाईयों में हुआ विवाद

2 min read
Text Size:

 

– एक ही परिवार के पांच लोग घायल, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को जिले के छिदगांवमेल गांव में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर दो चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को टिमरनी सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घयलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टिमरनी थाने में दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना टिमरनी थाना क्षेत्र के गांव छिंदगांव मेल की है। सोमवार की दोपहर सतीश कौशल अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाला उसका चरेरा भाई जितेन्द्र और उसकी पत्नी दुकान के सामने खड़ी बाइक को हटाने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। झगड़े के बाद सतीश टिमरनी थाने में एफआईआर कराने चला गया। जब वह वापस गांव लौटा तो परिवार का ही वीरेंद्र कौशल पांच-छह बाइकों पर युवकों के साथ आया और उसने लाठी सहित धारदार हथियारों से सतीश पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए राहुल और मनीष नाम के युवक पर भी हमला कर दिया। घटना में कई लोगों को सिर पर गंभीर चोटें आई है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

206 Views
What do you think?

Leave a Reply