Skip to content
Friday, 16 October 2026
सभी

बीएचआरसी की टीम देगी जिला अस्पताल में नि:शुल्क सेवाएं

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर हरदा | हरदा के बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की टीम अब नियमित रूप से हरदा के शासकीय जिला अस्पताल में नि:शुल्क सेवा प्रदान करेगी। हृदय रोग की सुपर स्पेशलिस्ट डॉ शैली माहेश्वरी राठी तथा हड्डी, जोड़ रोग एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ अंशुम राठी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीज को परामर्श प्रदान करेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी में भी अपनी निःशुल्क सेवाएं देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को त्वरित इलाज की सुविधा प्रदान होगी। साथ ही जो मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण जोड़ रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, सांस की तकलीफ, थायराइड, मधुमेह आदि गंभीर बीमारियों का इलाज समय पर नहीं ले पाते हैं उनके लिए बीएचआरसी ग्रुप की यह सेवा वरदान साबित होगी।
बीएचआरसी ग्रुप सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता है। इस ग्रुप की चिकित्सक टीम हरदा, नर्मदापुरम, भोपाल जिले व आसपास के क्षेत्रों में समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। बीएचआरसी ग्रुप द्वारा हरदा, सिवनी मालवा तथा भोपाल में हॉस्पिटल संचालित किया जा रहे हैं। जल्द ही संस्था द्वारा अन्य शाखाएं भी प्रारंभ की जाएगी।

412 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply