Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर में चेंकिग के दौरान चालान की कार्यवाही

1 min read
Text Size:

खण्डवा : यात्री बस, ऑटोरिक्षा एवं टाटा मैजिक की ओंकारेश्वर में चेंकिग की गई। अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेंकिग के दौरान वाहन चालकों को, वाहनों के सुरक्षित संचालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं उन्हें सुरक्षा के मानकों जैसे शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओव्हरलोडिंग नहीं करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, फर्स्ट एॅड बाक्स, वर्दी पहनने व वाहन में आवश्यक दस्तावेज जैसे पंजीयन, बीमा, परमिट, फिटनेस व पीयूसी रखने संबंधी समझाईश दी गई।

        अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिन वाहनों में अनिमियताएं पाई गई, ऐसे 4 वाहन जप्त कर मांधाता थाना में रखे गये है साथ ही यात्री बस, ऑटोरिक्शा एवं टाटा मैजिक पर केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करते हुये 18000/- शमन शुल्क वसूल किया गया।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply