Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक करें निराकरण

2 min read
Text Size:


बिना अनुमति न छोड़े मुख्यालय
सी.एम. हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी को किया सम्मानित
कलेक्टर श्री सिंह ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

खण्डवा : कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज 100 दिवस से अधिक अवधि की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और निर्देश दिए कि शीघ्रता से शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करवाना सुनिश्चित करें। शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किया जायेगा। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

        बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने भूमि सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय सीमा में निराकरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारी को 70 वर्ष से अधिक आयु के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के साथ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही समग्र ई-केवायसी की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आधार अपडेट एवं ई-केवायसी करने का कार्य शीघ्रता से किया जायें, जिससे आवेदकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

        बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ एवं आरईएस को निर्देश दिए कि उनके द्वारा जो जल संरचनाएं बनाई गई है वहां बोरी बंधान का कार्य एवं गेट लगाने का कार्य शीघ्रता से किया जायें। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े।

        सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अरूण तिवारी को भोपाल से प्राप्त प्रशस्ति पत्र बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने प्रदान किया। इसके अलावा ‘‘उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम‘‘ अंतर्गत गत दिनों आयोजित ‘‘बुनियादी संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा‘‘ में जिलें के लक्ष्य 60360 के विरुद्ध 54487 परीक्षार्थियों को सम्मिलित कराकर सराहनीय कार्य करने पर भोपाल से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी को प्रदान किया।

         बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

334 Views
What do you think?

Leave a Reply