Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

अतिक्रमण को लेकर नपा एक्शन में-विवेकानंद काम्प्लेक्स स्थित दो कमरों से कब्जा हटाया

3 min read
Text Size:

–काम्प्लेक्स के आस-पास अतिक्रमण हटाने की दी समझाइश, होगी चालानी कार्रवाई

अनोखा तीर, हरदा। इन दिनों शहर में अतिक्रमण को लेकर नपा एक्शन में है। रोजाना अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए चालान बनाए जा रहे है। इसी को लेकर नपा की टीम ने शुक्रवार को शाम ६ बजे विवेकानंद काम्पलेक्स में अवैध तरीके से कब्जा कर दो कमरों में रखे समान को खाली कराया। कमरे खाली कराने के बाद दरवाजे पर नपा द्वारा ताला लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि काम्प्लेक्स के इन दोनों कमरों में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। दोपहर में नपा के कर्मचारियों द्वारा इनको समझाईश देते हुए कमरे खाली करने को कहा गया था। दोनों के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले तो नपा टीम ने देर शाम दोनों कमरों को खाली कराया। वही काम्प्लेक्स के आस-पास स्थित दुकानों को भी अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। यदि इनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो शनिवार को चालानी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व नगर पालिका ने कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर गुरुवार शाम को घंटाघर और नारायण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 20 लोगों पर 9100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह कदम नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद उठाया गया, जिसमें बताया गया कि घंटाघर क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण रास्ता जाम हो रहा था, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही थी।दुकानदारों को सख्त चेतावनीपुलिस यातायात और नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि अगर दुकानों के सामने कचरा पाया गया या अतिक्रमण हुआ तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। घंटाघर क्षेत्र में खुले में सामान रखने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। ताकि राहगीरों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए। जिन दुकानदारों ने सामान सड़क किनारे रखा था, उन पर तत्काल चालान जारी किया गया।इनका कहना हैविवेकानंद काम्प्लेक्स में दो कमरों को खाली कराकर ताला लगाया गया है। इन दोनों कमरों में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से दोपहर में ही कमरे खाली करने के लिए मौखिक बोला गया, किन्तु उनके द्वारा सामान नहीं हटाया गया। जिसके बाद शाम को नपा टीम ने दोनों कमरों को खाली कराया। एक ओर कमरा इसी तरह का पाया गया है, लेकिन संबंधित व्यक्ति बाहर है उन्हें सूचना दे दी गई है, उसको भी खाली कराया जाएगा। साथ ही काम्प्लेक्स के आस-पास दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश दी गई है। आज कोई चालान नहीं बनाया है। यदि इसके बाद भी दुकानदार नहीं समझते है तो चालानी कार्यवाही की जाएगी। नपा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।कमलेश पाटीदार, नपा सीएमओ

296 Views
What do you think?

Leave a Reply