जलाराम जयंती पर महाआरती के साथ हुआ भोजन प्रसादी का आयोजन-पूर्व मंत्री कमल पटेल हुए शामिल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सर्व गुजराती समाज द्वारा शुक्रवार को जलाराम जयंती मनाई गई। जयंती अवसर पर महाआरती के साथ ही भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलआईजी कॉलोनी में राजमाता सिंधिया उद्यान स्थित श्री जलाराम मंदिर में विशेष आयोजन किए गए। मंदिर में सुबह 6 बजे प्रथम आरती हुई। जलाराम जयंती के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल पहुंचे और मंदिर में आशिर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर में रामधुन और भजन -कीर्तन करा दौर शुरू हुआ। दोपहर 12 से भोग और महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद प्रसादी के रूप में सैकड़ो लागों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभा लिया। वहीं शाम 6 बजे विशेष आरती की गई।

Views Today: 2

Total Views: 372

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!