Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

शिवराज सिंह गुरु जी के नाम बनेगा हरदा का इंडोर स्टेडियम : कमल पटेल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आदर्श व्यक्तित्व के धनी सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, कबड्डी के भीष्म पितामह जिनके भागीरथी प्रयासों से कबड्डी में बोनस अंक की शुरुआत हुई स्व. शिवराज सिंह राजपूत गुरुजी के देवलोक गमन के कार्यक्रम अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने उनके निज निवास ग्राम नयागांव पहुंचकर श्रद्धांजलि व्यक्त की एवं परिवार को संबल प्रदान किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह गुरु जी संपूर्ण जिले के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश ओर देश के प्रेरणापुंज है। जिन्होंने बहुत ही सादगी एवं अनुशासित जीवन जीते हुए हजारों खिलाड़ियों को तैयार किया। जिससे हरदा जिले को खेलों के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान मिली और आज कबड्डी जिन नवीन ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है उसके नींव के पत्थर के रूप में श्री शिवराज सिंह गुरु जी है। वे हम सभी के मनों में सदैव विद्यमान रहेंगे। वे सदैव अजर अमर रहेंगेञ हम और आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्श व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त करते रहेंगी। ऐसे महान व्यक्तित्व के यादें हमारे मनों में सदैव रहें, अत: उनके ग्राम नयागांव में उनका स्मारक एवं 15 करोड़ से लागत से निर्मित होने वाले इनडोर स्टेडियम का नाम श्री शिवराज सिंह गुरु जी के नाम से रखा जाएगा। साथ-साथ उनके नाम से स्मारक तथा पार्क एवं मार्ग का नामकरण भी किया जाएगा।

522 Views
What do you think?

Leave a Reply