Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

गोवर्धन पूजन कार्यक्रम 2 नवम्बर को दयोदय गौशाला में

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में हरदा में 2 नवम्बर को स्थानीय दयोदय गौशाला में अपरान्ह 4 बजे से जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह ने निर्देश दिये कि गोवर्धन पूजन कार्यक्रम पर गौ सेवकों का सम्मान तथा गौशाला परिसर में साफ-सफाई के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि 2 नवम्बर को दयोदय गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा के साथ-साथ गौ ग्रास कार्यक्रम, गौ सेवकों का सम्मान, पंच गव्य के उत्पादों पर संगोष्ठी आयोजित होगी। साथ ही गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे गौ प्रेमियों को सम्मानित किया जाएगा।

522 Views
What do you think?

Leave a Reply