Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटीÓ मैराथन दौड़ संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को हरदा जिले में ‘राष्ट्रीय एकता दिवसÓ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटीÓ मैराथन दौड़ संपन्न हुई। मैराथन दौड़ को संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने घंटाघर चौक से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर चांडक चौराहा, टांक चौराहा, प्रताप टॉकीज चौक से होती हुई नेहरू स्टेडियम पर संपन्न हो गई।राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथमैराथन के समापन अवसर पर स्टेडियम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संगीता बिले, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर, खेल विभाग की ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, व्यायाम शिक्षक रामनिवास जाट, एवं समस्त विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

415 Views
What do you think?

Leave a Reply