मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में हरदा जिले में 2 नवम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में शाम 5 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कार्यक्रम को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

550 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!