करंट लगने से महिला की मौत

अनोखा तीर, हरदा। जिले के गांव देवतलाव में मंगलवार को करंट लगने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बारह बजे के करीब गांव देवलतलाब में रहने वाली क्षमा पति रामकृष्ण ठाकुर अपने घर में दीपावली के लिए सफाई कर रही थी। इस दौरान उसने कमरे में रखे कूलर को चालू किया। तभी करंट लगने से वह अचेत हो गई। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आएं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का एक चार महीने और एक डेढ़ साल का बेटा है। घटना के बाद परिवार में दीपावली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।

211 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!