Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

२३ किलो अवैध अफीम का डोडा चुरा बरामद-दो ओरोपियों को कार सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदौर रोड़ के नर्मदा मंदिर के पास एक कार से अस्सी हजार रुपए कीमत का 23 किलो अवैध अफीम का डोडा चुरा बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि सोमवार रात को सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खातेगांव की तरफ से टोयटा कम्पनी की कार क्रमांक एमपी 28 सी 7988 में दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर हरदा की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली थाना टीआई प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने अपनी टीम को छोटी हरदा के पास नर्मदा मंदिर के सामने चेकिंग के लिए लगाया। इसी दौरान नारायण उर्फ जगवीर पिता रामसिंह पंवार उम्र 35 वर्ष निवासी खेमपुरा मनासा और लवसिंह पिता भंवर सिंह परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी रायसिंहपुरा मनासा जिला नीमच के कब्ज़े से 23.330 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 80 अस्सी हजार रुपए है। आरोपियो की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह डोडा चुरा हरदा बेचने आ रहे थे। नारायण पंवार के खिलाफ वर्ष 2022-23 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ समेत अन्य थानों में डूडा चुरा के मामले दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने में एसआई अनिल गुर्जर, एएसआई संदीप कुशवाहा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, हेड कॉन्स्टेबल दुर्गेश सेंगर, जगदीश पाण्डव, तुषार धनगर, आरक्षक कमलेश, वीरेंद्र राजपूत, रामनरेश गुर्जर, मुकेश वर्मा एवं हर प्रसाद की विशेष भूमिका रही।

344 Views
What do you think?

Leave a Reply