Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

तक्षशिला एकेडमी शुभ दीपावली पहल-पटाखा ब्लास्ट पीड़ित परिवारों को वितरित की मिठाईयां

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आज धनतेरस के पावन अवसर पर तक्षशिला एकेडमी के छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ ने फटाका ब्लास्ट पीड़ित छात्रों के घर पहुंच कर उनका मुंह मीठा कराया एवं दीपावली की भेंट स्वरूप में मिठाइयां गिफ्ट की। तक्षशिला एकेडमी के संचालक उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि पटाखा ब्लास्ट पीड़ित परिवारों के लिए दीपावली गमगीन ही रही है, परंतु हमने यह निर्णय लिया कि हम इन परिवारों के लिए इस त्यौहार पर खुशियों के पल प्रदान कर जीवन में आगे बढ़ते रहने का संदेश देंगे। संचालक उत्तम सिंह चौहान ने स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ पीड़ित परिवारों के घर-घर पहुंचकर मिठाइयां वितरित की एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

247 Views
What do you think?

Leave a Reply