Skip to content
Monday, 12 October 2026
सभी

दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे ही चला सकेंगे

1 min read
Text Size:

–31 अक्टूबर को रात्रि 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की रहेगी अनुमति

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आदित्य सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दीपावली पर्व पर 31 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो घण्टे के लिए केवल ग्रीन पटाखों के उपयोग करने की अनुमति संबंधी आदेश जारी किए है। शेष समय पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध जिला हरदा की शहरी क्षेत्र की सीमा में लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की भोपाल बेंच द्वारा भी पूर्व में आदेश जारी किए गए हंै। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश अनुसार ध्वनि मानक स्तर 125 डीबी से ज्यादा शोर उत्पन्न करने वाले एवं लड़ी अर्थात जुड़े हुए पटाखे चलाने पर पूर्व से ही प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश अनुसार संवेदनीशल क्षेत्र जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट, शैक्षणिक संस्थानों इत्यादि से 100 मीटर की दूरी तक पटाखों का प्रस्फोटन प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।

264 Views
What do you think?

Leave a Reply