Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

पति ने गर्भवति पत्नी को पीटा, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कनारदा गांव में एक पति ने शक के चलते अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई कर दी। जिस वजह से महिला का गर्भपात हो गया। रविवार रात पति ने उसके साथ मारपीट की और अगले दिन सोमवार सुबह घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मारपीट सहित गर्भपात की धाराओं में भी मामला दर्ज किया।छह महीने की प्रेग्नेंट थीसिविल लाइन थाना टीआई संतोष सिंह चौहान ने बताया कि कनारदा गांव के रहने वाले सावन पटनारे ने रविवार रात को शराब के नशे में अपनी पत्नी खुशबू पटनारे उम्र 22 की पिटाई कर दी। जिसके बाद सोमवार सुबह उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आया। पत्नी छह महीने की गर्भवती थी, लेकिन मारपीट की वजह से उसका गर्भपात हो गया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।परिवार से अलग रहते हैं पति-पत्नीमामले में पीड़ित महिला की सास ने बताया कि उनके तीन बेटे है। जिसमें दो बेटे और उनका परिवार साथ में रहता है, लेकिन सावन ओर उसकी पत्नी अलग रहते है। उन्होंने कहा कि रात के समय लड़ाई होती है, लेकिन टीवी की तेज आवाज होने से उन्हें पता नही लगता। बीती रात उनके बेटे ने बहू को जंमकर पीटा था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। परिवार वालों ने बताया कि करीब एक साल पहले भोपाल की रहने वाली खुशबू ओर सावन पटनारे की कोर्ट मैरिज हुई थी। सावन को अपनी पत्नी पर किसी और से बात करने का शक था। इस कारण वह अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता है।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply