अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदा के छात्र हर्ष देवड़ा ने खेल क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज की है। उनका चयन 17 वर्ष आयु वर्ग में खो-खो की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 सितम्बर को बैतूल में आयोजित होगी। हर्ष ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता अर्जित की। उनके मार्गदर्शन में कोच नितिन रामकुचे का विशेष योगदान रहा। संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने हर्ष और उनके कोच को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी लगातार खेलकूद में चयनित होकर संस्था और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्ष देवड़ा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले व विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।
381 Views



