-इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच
अनोखा तीर, हरदा। हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय नेता एवं प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर जनसेवा के संकल्प के साथ हरदा जिला अस्पताल में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कल किया जा रहा है। यह शिविर खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के सौजन्य एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से लगाया जाएगा। भाजपा सोशल मीडिया हरदा विधानसभा सह संयोजक आशुतोष पाराशर ने बताया कि यह शिविर प्रसिद्ध अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग तथा वैद्य एवं नाड़ी विशेषज्ञ प्रकाश टाटा के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। शिविर में अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय आधुनिक मशीनों द्वारा स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श, नि:शुल्क चिकित्सा जांच और नि:शुल्क औषधि वितरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा। इस जनसेवा शिविर का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आयोजन समिति ने जिले के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और इस जानकारी को जरूरतमंदों तक अवश्य पहुंचाएं।
विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 6 अक्टूबर को हरदा में

0 Views

