मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-द्वितीय किश्त का वितरण 29 अक्टूबर को  
अनोखा तीर, हरदा।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 1 वर्ष में किसानों को तीन समान किश्तों में कुल 6 हजार की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की इस वर्ष की द्वितीय किश्त का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 29 अक्टूबर को मंदसौर जिले में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने इस आयोजन के लिए सभी एसडीएम व तहसीलदारो को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। पंचायत स्तर पर प्रोजेक्टर अथवा बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। जिले के सभी हितग्राहियों को कार्यक्रम में जुड़ने के लिए वेबकास्ट लिंक का प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 352

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!