रेत के अवैध परिवहन में शामिल ट्रेक्टर जप्त  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही जारी है। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि शुक्रवार को खनिज व राजस्व विभाग के दल ने छिपानेर रोड हरदा में अवैध परिवहन की संयुक्त जांच की। जांच के दौरान बिना नम्बर का स्वराज ट्रेक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया, जिसे चालक सुनील पिता छगन ढोके से जप्त कर थाना कोतवाली हरदा में खड़ा किया गया है।

485 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!