Skip to content
Friday, 6 November 2026
भोपाल

राज्यपाल से अंडर-17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने की शिष्टाचार भेंट

1 min read
Text Size:

सेंट जोसफ़ स्कूल की बेटियों की उपलब्धि पर दी बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल:- राज्यपाल मंगुभाई पटेल से CBSC बोर्ड की अंडर -17 राष्ट्रीय उपविजेता गर्ल्स फ़ुटबॉल टीम ने राजभवन के बैंक्वेट हॉल में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल ने उपविजेता टीम की कप्तान यति शर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्यों से चर्चा कर परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बेटियों की उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने काह कि जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने और उपलब्धियों से अपने परिवार, माता-पिता स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करें।

विदित हो कि CBSC बोर्ड की अण्डर-17 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच चेन्नई में खेला गया। टूर्नामेंट में भारत की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य रोनाल्ड एम. वॉन, सेंट जोसफ़ भी उपस्थित रहे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply