Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

हर घर नल से जलÓ का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें-सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने मीटिंग में दिए निर्देश

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव पी नरहरि ने शनिवार को हरदा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि नवंबर माह के अंत तक हर हाल में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल से जलÓ का लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करें। बैठक में संभाग आयुक्त नर्मदापुरम संभाग केजी तिवारी, कलेक्टर आदित्य सिंह, प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग केके सोनगरिया तथा मुख्य अभियंता आरके हिरोडिया के अलावा जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी मौजूद थे। सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री नरहरि ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्ध स्तर पर कार्य कर जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना से हर परिवार के घर में शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना में धनराशि की कोई कमी नहीं है। सचिव श्री नरहरि ने जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया को जल जीवन मिशन की प्रगति की प्रतिदिन मॉनिटरिंग नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत मध्य प्रदेश के बुरहानपुर एवं निवाड़ी दो जिले के शत प्रतिशत परिवार नल से जल प्राप्त कर रहे हैं। इस क्रम में अब तक की प्रगति के आधार पर हरदा जिला प्रदेश का तीसरा जिला संभावित है। बैठक में बताया गया कि हरदा जिले के कुल 458 ग्रामों में लगभग 229 करोड रुपए की पेयजल योजनाएं संचालित हैं। जल जीवन मिशन के तहत हरदा जिले के 97564 परिवारों में से 82195 परिवारों के घर में नल से जल हेतु कनेक्शन दिया जा चुका है। यह कुल लक्ष्य का 84.25 प्रतिशत है। अब शेष परिवारो को अगले 40 दिनों में कवर किया जाना है, ताकि 30 नवंबर तक हरदा जिले का प्रत्येक ग्रामीण परिवार नल से जल प्राप्त कर सके। संभाग आयुक्त श्री तिवारी ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने-अपने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जनपद पंचायत के उप यांत्रियों एवं सहायक यात्रियों को जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने में लगाएं, ताकि 30 नवंबर तक हरदा जिला शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हरदा जिला जल जीवन मिशन में प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल है। कमिश्नर श्री तिवारी ने बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं को पूर्ण करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के कारण जहां-जहां सड़क खोद दी गई है, उन्हें तत्काल रिपेयर करवाएं, ताकि ग्रामीणों को परेशानी ना हो। उन्होंने नल जल योजना के पाइपों की अंडरग्राउंड फिटिंग कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बैठक में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा नियमित रूप से जिले में की जा रही है, तथा समय-समय पर पेयजल योजनाओं के निरीक्षण के लिए दौरे भी नियमित रूप से किया जा रहे हैं। उन्होंने सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री नरहरि और कमिश्नर श्री तिवारी को आश्वस्त किया कि हरदा जिला प्रशासन की टीम 30 नवंबर तक दिए गए लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।

322 Views
What do you think?

Leave a Reply