अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विगत 5 दिनो से स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 35वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं विद्याभारती मध्यक्षेत्र के उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा की विशेष उपस्थिति में हुआ। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को निरंतर परिश्रम व चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के वृहद स्वरूप और व्यस्थाओं की सराहना करते हुए विद्याभारती के पदाधिकारियों को बधाई दी। इससे पूर्व विद्याभारती खेल विभाग के सह क्षेत्र प्रमुख मनीष बाजपेयी द्वारा प्रतियोगिता प्रतिवेदन का वाचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. आदित्य मिश्रा ने भी भैया बहिनों का संबोधित किया। प्रतियोगिता के संयोजक विभुतिदास ने पूरे देश से आये 651 प्रतिभागियों की कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अंडर 14 बालक में उत्तर पूर्व क्षेत्र ने एवं बालिका वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में उत्तर क्षेत्र एवं बहिनों में पश्चिम उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर 19 बालक वर्ग में उत्तर क्षेत्र व बहिनों में पश्चिम उत्तर प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्रों का गौरव बढ़ाया। सभी वर्गो की विजेता टीम अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाले टूनामेंट में सहभागिता करेगी। इस अवसर पर पूर्वी उत्तरप्रदेश के सह.संगठन मंत्री राममनोहर, जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के अ.भा.संयोजक सुहासदेश पांडे, नर्मदापुरम के विभाग समन्वयक रामकुमार व्यास, विद्यालय समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक, सह.सचिव संदीप केकरे, समिति सदस्य अंकुर अग्रवाल, शुभम सोमानी, पूर्व छात्र संदीप पटेल विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 472

Leave a Reply

error: Content is protected !!