Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

एड्स से बचाव… विषय पर हुई कार्यशाला-मानव श्रृंखला बनाकर दिया संदेश, दिलाई शपथ

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और आरआरसी के तत्वावधान में युवा विद्यार्थियों के बीच एचआईवी एड्स जागरूकता पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य रुबीना अली, वरिष्ठ प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा, रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी (छात्रा) छाया लोंगरे, आरआरसी प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया, सहायक प्राध्यापक महेंद्र सोलंकी, अंकिता यादव सहित समस्त महाविद्यालय के शिक्षा विभाग उपस्थित रहा। आरआरसी प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया ने बताया कि एड्स ऐसी बीमारी हैं जो बहुत तेजी के साथ भारत में फैल रही है। एड्स में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है, जो कि एक गंभीर विषय है।स्वास्थ्य केंद्र में मिल रहा मुफ्त इलाजएड्स के रोकथाम के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ़्त जांच उपलब्ध है। साथ ही रोगी की समस्त जानकारी गोपनीय रहती है। प्राध्यापक महेंद्र सोलंकी द्वारा एड्स जागरूकता एवं नियंत्रण कार्यक्रम में युवाओ की भूमिका सुनिश्चित होने की बात पर बल दिया। साथ ही कहा एड्स के बारे में जानकारी प्राप्त करके ही रोकथाम की जा सकती है। एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है और हमें एड्स से ग्रसित लोगों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात प्राध्यापक महेन्द्र सोलंकी द्वारा नशामुक्ति एड्स जागरूकता के लिए विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर शपथ ली। विद्यार्थियों ने एक स्वर में उद्धोषणा करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि रेड रिबन क्लब का मेंबर हूं। विद्यार्थियों ने नशीली दवाओं की रोकथाम और एड्स के खिलाफ समाज को जागरुक करने और स्वैच्छिक रक्तदान की भी शपथ ली।

327 Views
What do you think?

Leave a Reply