अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में स्वास्थ विभाग हरदा से डॉ.परमानंद छलोत्रे द्वारा छात्रावासी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर तात्कालिक उपचार कर दवाइयां वितरित की गई। डॉ.छलोत्रे द्वारा बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत चिंता, तनाव, भय, आदि मानस रोगों से बचाव और उपचार के संबंध में परामर्श दिया गया। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक एसडी पनागरे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
176 Views

