बोरवेल मशीन पर काम कर रहे युवक की गिरने से मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के बाजनिया गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की जान चली गई। घटना शुक्रवार की है जहां बोरवेल मशीन पर काम कर रहा युवक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक के शव का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के रोशनी थाना क्षेत्र के सेमलिया का निवासी नवल पिता भाऊ कोरकू बोरवेल मशीन संचालक के पास काम करता था। शुक्रवार को वह बाजनिया गांव में बोरिंग करने गई मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे रखे पाइप पर गिर गया। गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई और खून बहने लगा। घटना के बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसका का एक बेटा और दो बेटियां है। मृत युवक के परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव सौप दिया गया।

Views Today: 2

Total Views: 350

Leave a Reply

error: Content is protected !!