एकजुट होकर समाज को एक आदर्श स्थिति में लाने का प्रयास करें : डॉ. लता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सिंगापुर में 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन

अनोखा तीर, भोपाल। 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन सिंगापुर व्यासा सिंगापुर और हाई कमीशन आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सिंगापुर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ.एचआर नागेन्द्र कुलाधिपति एस व्यासा रहे। जबकि कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मनोज ठाकुर रहे। इस कार्यक्रम में डॉ.आरएच लता को योग कर्मसु कौशलम के कारण विशेष रुप से सम्मानित किया गया है। डॉ.लता को यह सम्मान एक योगिनी के तौर पर योग के साथ-साथ इंडस्ट्रीज में भी बेहतर कार्य प्रदर्शन और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने के कारण दिया है। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉ. आरएच लता ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से आज आपसे अपनी एक बात कहना चाहती हूं। मुझे हमेशा यह महसूस हुआ कि मातृशक्ति योग के क्षेत्र में अपनी विशेष सेवाएं दे रही है और वह अपनी स्वभाव के अनुसार सबको जोड़ के रखने का कार्य करती है। उसका समाज में एक बहुत बड़ा योगदान है। आज समय ऐसा आ गया है कि इस जोड़ने की प्रवृत्ति की बहुत जरूरत है। मैं सभी मातृशक्ति से कहना चाहती हूं कि वह अपने कार्यों को और गति दें तथा एकजुट होकर समाज को एक आदर्श स्थिति में लाने का प्रयास करें। डॉ. लता ने बताया कि इसके लिए मैंने भी प्रयास किया है। मैं योगिनी बहनों के उत्साह और संवर्धन के लिए हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय योगिनी अवार्ड आयोजित करती हूं। यह अवॉर्ड उन सभी योगिनी के लिए होता है जो अपना अच्छा योगदान समाज में दे रही हैं। उनको ढूंढना, उनको चिन्हित करना और उनका सम्मान करना, पिछले 4 साल से यह कार्यक्रम चल रहा है।प्रयागराज कुंभ में होगा 2025 का योगिनी अवॉर्डइस अवसर पर डॉ.लता ने बताया कि इस साल हमारा अंतर्राष्ट्रीय योगिनी अवार्ड फिर से परमार्थ निकेतन के साथ 2025 को आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह विशेष खुशी की है कि इस बार यह कार्यक्रम प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित होगा। मैं सभी मातृशक्ति से अनुरोध करती हूं कि सभी इस कार्यक्रम में जरूर आए और उस अवार्ड के लिए हमें अपनी जानकारी उपलब्ध कराएं।भारत में योगिनी स्टे होम्स का होगा शुभारंभ डॉ. लता ने कहा कि हर साल बहुत सारी योगिनी बहनें अध्यात्म, शांति की खोज, कुछ नया सीखने, अपनी उर्जा उत्पन्न करने के लिए भारत आती हैं। उनको एक अच्छा वातावरण, अच्छा सहयोग, पारिवारिक वातावरण देने के लिए मैंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में योगिनी स्टे होम्स की व्यवस्था की है। जल्द इसका शुभारंभ होगा। आप कभी भी भारत आए और भारत के किसी भी कोने में जाना चाहे तो आप हमारे भारतीय योगिनी महासंघ को याद करिए। हम आपकी व्यवस्था करने के लिए तत्पर है। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी है कि मुझे इस योग्य मेरे गुरु डॉ एचआर नागेंद्र ने इस लायक बनाया है कि मैं अपनी ऐसी सेवाएं आप सबके लिए, अपने देश के लिए और विश्व के लिए देने का प्रयास कर पा रही हूं। इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए डॉक्टर मनोज ठाकुर का आभार जताया।

325 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!