तम्बाकू बेचने वाले 18 दुकानदारों पर 3200 का जुर्माना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों की टीम लगातार स्कूल कॉलेजो के आसपास भ्रमण कर तम्बाकू के उत्पाद बेचने वाले दुनानदारों पर कार्यवाही कर रही है। कार्यक्रम के नोडल डॉ. पीयूष दोगने ने बताया कि शुक्रवार को हरदा सिटी कोतवाली थाना और स्वास्थ विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से चालानी कार्यवाही कर 18 दुकानदारों पर 3200 रूपय जुर्माना वसूल किया। टीम ने शासकीय शिक्षण संस्थानों के पास तम्बाकू बेचने वालो पर जुर्माना लगाया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष दोगने व थाना हरदा की टीम उपस्थित थी।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!