3 घंटे लुटेरी दुल्हन बताकर घुमाते रहे पुलिस वाले- उज्जैन की युवतियों का आरोप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अश्लील बातें की, छोड़ने के लिए मांगे 2 लाख रुपए

अनोखा तीर, देवास। उज्जैन से माता टेकरी दर्शन करने देवास पहुंची दो युवतियों ने तीन पुलिसकर्मियों पर उन्हें लुटेरी दुल्हन बताकर रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। युवतियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें निजी वाहन में बैठाया और शहर में करीब 3 घंटे तक घुमाया। फिर उन्हें छोड़ने के लिए दो लाख रुपए की डिमांड की। सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ। युवतियों ने मदद के लिए अपनी दीदी को कॉल किया। बहन उज्जैन से देवास पहुंची और अपने देवास के साथियों की मदद से दोनों बहनों को छुड़ाया। युवतियों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। इधर, मामला सामने आने के बाद एसपी संपत उपाध्याय ने सिविल लाइन थाने के एएसआई अनिल पांडे और हेड कॉन्स्टेबल रवि परिहार को लाइन अटैच किया है। वहीं इनके साथ शामिल एक होमगार्ड सैनिक अर्जुन पांडे पर कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को कहा है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।स्कूटी की चाबी छीनी, कार में बैठाकर चौकी ले गएएक युवती ने बताया कि हम दोनों करीब शाम 4.30 बजे उज्जैन से देवास वाली माता के दर्शन करने आए थे। रास्ते में एक ढाबे पर रुके। वहां चाय पी रहे थे, तभी तीन पुलिसवाले कार से आए। हमसे पूछताछ करने लगे। हमारी स्कूटी की चाबी छीनकर हमें कार में बैठने को कहा। हम डर गए और बैठ गए। फिर हमें चौकी लेकर आए और 2 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। ये तीन पुलिसकर्मी रवि परिहार, अर्जुन पांडे और अनिल पांडे थे। हमने पूछा- किस बात के पैसे तो कहा- कि तुम लुटेरी दुल्हन का काम करती हो और फिर गंदी बातें करने लगे। मेरी दोस्त से भी अश्लील बातें की। पैसों को लिए हमने हमारी परिचित दीदी को उज्जैन फोन लगाया। उन्हें पूरी बात बताई। पुलिसवाले ने हमें छोड़ने के लिए 1 लाख रुपए में बात पक्की की। जब तक दीदी पैसे लेकर देवास नहीं आई, तब तक पुलिसवाले हमें शहर में घुमाते रहे।आरोपी थाने के बाहर युवतियों को छोड़कर भागेपैसे लेकर देवास पहुंची युवतियों की दीदी ने बताया कि बहनों का फोन आने के बाद वो अपने पति के साथ देवास पहुंची। वहां उन्होंने अपने परिचितों से हिंदू संगठनों को सूचना दी। इसके बाद युवतियों के परिजन और हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता इसकी शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। इस बात की जानकारी पुलिसकर्मियों को लगी तो वो युवती को थाने के बाहर छोड़कर भाग गए। इसके बाद मामले में कोतवाली थाने में आवेदन देकर करवाई की मांग की गई है। युवतियों ने मांग की है कि तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए।एसपी ने सीएसपी को जांच सौंपीएसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ एक एसआई अनिल पांडे और हेड कॉन्स्टेबल रवि परिहार एक युवक की शिकायत पर एक लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रहे थे। इस मामले को लेकर उन्होंने किसी सीनियर अधिकारी को जानकारी नहीं दी। इस वजह से मामला संदेहास्पद है। शहर के सीएसपी दिशेष अग्रवाल को जांच सौंपी गई है।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!