Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न-स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विद्या भारती प्रतिष्ठान की अखिल भारतीय 35वीं कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए विजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जो टीम और खिलाड़ी आज विजेता नहीं रहे हैं वह आगे भविष्य में और अधिक मेहनत करें, ताकि भविष्य में वह भी विजेता रह सके। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में देश भर के कुल 10 क्षेत्रों से 288 छात्र तथा 283 छात्राओं सहित कुल 571 खिलाड़ी शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए तभी वह विजेता बन सकते हैं। यह कबड्डी प्रतियोगिता तीन वर्गों किशोर वर्ग, तरुण वर्ग और बाल वर्ग में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आदित्य मिश्रा ने भी संबोधित करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply