Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

हरदा इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव संपन्न-संदीप पटेल पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आज हरदा इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें पूर्व अध्यक्ष संदीप पटेल पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उक्त जानकारी देते हुए इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अभय जैन ने बताया कि आज नगर के इंड्रस्ट्रीज एरिया स्थित लालाजी कूलर फैक्ट्री में हरदा इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के निर्वाचन संपन्न हुए। जिसमें गत तीन वर्षों से सफलतापूर्वक एसोसिएशन का कार्य करते हुए एसोसिएशन को आगे लाने वाले पूर्व अध्यक्ष संदीप पटेल पर एसोशिएशन के सभी सदस्यों ने अपना विश्वास व्यक्त करते हुए पुन: सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया है। वहीं उपाध्यक्ष नटवर पटेल एवं बाबू भाई, सचिव अभय जैन, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सहसचिव योगेश पटेल तथा कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश पटेल, दिलीप पटेल निर्वाचित किए गए। सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पुष्पहार से अभिनंदन कर मिठाई खिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप पटेल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरदा इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्य प्राथमिकता के साथ करवाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा एवं आप सभी के सहयोग से एसोशिएशन की समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा। बधाई देने वालों में अशोक जैन, रविलाल पटेल, अनिल विश्वकर्मा, दीपक उपाध्याय, भगवान सूरमा, जयकृष्ण चांडक आदि थे।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply