महिला को सांप ने काटा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को खेत में काम करते वक्त एक महिला को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमारी पति रामदास उम्र २६ वर्ष निवासी धोलपुर गांव के ही किसान के खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया। जिसकी सूचना महिला ने अपने पति को दी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि महिला को पैर की अंगुली में सांप ने डसा है।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

error: Content is protected !!