गंगोत्री परिवार को मातृ शोक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर के प्रसिद्ध व्यवसायिक घराने गोलापुरा के स्व.मांगीलाल पटेल की धर्मपत्नी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल की माता जी का विगत दिवस देवलोक गमन हो गया। शहर में गंगोत्री परिवार के नाम से पहचाने जाने वाले देवेन्द्र पटेल, प्रमोद पटेल, प्रदीप पटेल की माता जी श्रीमती द्रोपदी बाई के निधन पर भाजपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा शोक-संवेदना प्रकट की गई। वहीं शहर तथा आसपास के सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों द्वारा भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दैनिक अनोखा तीर परिवार द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

108 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!