नपा के कर वसूली प्रभारियों का सीएमओ ने काटा वेतन-कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे दर्जनों कर्मचारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को नगर पालिका में कर वसूली करने वाले दर्जनों कर्मचारी सीएमओ कमलेश पाटीदार की शिकायत लेकर कलेक्टर आदित्य सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि नपा सीएमओ द्वारा उनका वेतन काटा गया है जो कि उचित नहीं है। कलेक्टर से गुहार लगाते हुए उन्होंने सीएमओ के खिलाफ आवेदन दिया जिसमें बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्पष्ट आदेश हैं कि सभी कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर दो माह की सैलरी दी जानी चाहिए, लेकिन नगर पालिका के वर्तमान सीएमओ कमलेश पाटिदार ने यह कहकर उनका वेतन काट लिया कि कलेक्टर महोदय का मौखिक आदेश है। वसूली नहीं तो, तुम्हारी तनखाह भी नहीं दूंगा । त्यौहार के समय में हम सभी वार्ड प्रभारियों की सैलरी काटी गई है। जिससे हम सभी आर्थिक रूप से अत्यधिक परेशान हैं। हमारे कार्य के अतिरिक्त शासन की समस्त योजनाओं को काम भी हमसे कराया जाता है, जिनको भी हम पूर्ण निष्ठा से निभाते है। सीएमओ द्वारा हम पर वार्ड में असमय वसूली का दबाव बनाया गया है। त्यौहार के समय वसूली का कार्य कठीन हो जाता है। जिसके कारण जब वसूली पूरी नहीं हो पाई तो हमारा आधा वेतन काट लिया गया जो अनुचित है। सीएमओ द्वारा पूरा माह बित जाने के बाद पहली तारीख को वेतन ना देते हुए २० तारीख तक लेट वेतन दिया जाता है। हमारा परिवार केवल वेतन पर आधारित है। जिसमें वेतन काट कर विलंब से आधा वेतन दिया गया है। नगर पालिका में समय-समय पर होने वाली बैठकों में अनावश्यक रूप से अमार्यादित भाषा का प्रयोग कर वेतन काटे जाने की धमकी जाती है। इस मामले को गंभीरता से समझते हुए हमारा वेतन दिलाया जाए।कांग्रेस पार्षदों ने भी जताया विरोध, सांैपा ज्ञापन फोटो 24कांगे्रस पार्षदों ने सीएमओ कमलेश पाटीदार को ज्ञापन सौपते हुए नगर पालिका कर्मचारियों की वेतन कटौती और अवैध वसूली के दबाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। ज्ञापन में कहा गया है कि त्योहारों के समय वार्ड प्रभारियों की सैलरी अवैध रूप से काटी जा रही है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक कष्ट हो रहा है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों से आयुष्मान कार्ड वितरण, संबल योजना, वृक्षारोपण, नल कनेक्शन की जांच और अन्य सरकारी योजनाओं का कार्य कराने के बाद भी उन पर अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है।ज्ञापन में यह मांगे रखी- सभी कर्मचारियों का वेतन तुरंत बहाल किया जाए और दीपावली बोनस का भी समुचित वितरण किया जाए।-कर्मचारियों पर अवैध वसूली का दबाव समाप्त किया जाए, ताकि वे अपने कार्य सुचारु रूप से कर सके।-भविष्य में ऐसी किसी भी अनुचित कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएनपा के खिलाफ धरना प्रदर्शन की दी चेतावनीनेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, पार्षद आहट खान,मुकेश पाराशर, संजय दशोरे,रमेश सोनकर, मुकेश कलवानीया ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक कर्मचारियों की तनख्वाह बहाल नहीं की जाती है, तो सभी कांग्रेस पार्षद कर्मचारियों के हित में नपा के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। कर्मचारियों के मानवीय हितों एवं दीपावली त्योहार के दृष्टिगत कर्मचारियों के रोके गए वेतन के आहरण की मांग रखी गई। जिस पर नपा सीएमओ ने वेतन प्रदाय किए जाने का आश्वासन दिया है।

Views Today: 2

Total Views: 318

Leave a Reply

error: Content is protected !!