कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय विशाल उपवास कार्यक्रम आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिलअनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में लगातार हो रही बच्चियों, महिलाओं के साथ अत्याचार, और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 19 अक्टूबर को एक प्रदेश स्तरीय विशाल उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जवाहर भवन, रोशनपुर चौराहा, भोपाल में 11 बजे से आरंभ होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और सह प्रभारी संजय दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, और यह उपवास कार्यक्रम इस अत्याचार के खिलाफ हमारा विरोध दर्ज करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, सेक्टर मंडलम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से अपने साथियों सहित उपस्थित हों और इस संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी का संकल्प है, और हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि इसे सफल बनाने में अपनी पूरी शक्ति और समर्थन प्रदान करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 458

Leave a Reply

error: Content is protected !!