गरबा उत्सव में सांस्कृतिक नृत्य की दी प्रस्तुति-सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया शारदोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा गुरुवार रात को शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नगरपालिका गार्डन में एक दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, पार्षद अंजना पाराशर, योगमाया शर्मा, गोविंद व्यास, सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष सुनील तिवारी, आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, महामंत्री लोकेश शर्मा, बाविसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नवीन पांडे मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान एकल नृत्य, समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मां काली के रौद्र रूप की प्रस्तुति सराहनीय रही। वहीं बाविसा ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भी सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान लगभग 200 महिला सदस्यों ने 16 समूह नृत्य में अलग अलग गीतों पर प्रस्तुति दी। महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महिला इकाई द्वारा प्रतिवर्षानुसार गरबा उत्सव का आयोजन कर माता का पूजन किया गया है। इस दौरान भारत की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई है। कार्यक्रम का संचालन महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने किया। वहीं गरबा में शामिल प्रतिभागियों को ज्योति संदीप स्वामी की ओर से अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान विनीता राजोरिया, अदिति गुरु, सुधा पुरोहित, अश्लेषा शुक्ला, कल्पना काशिव, हेमा शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।

660 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!