Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बैतूल। शनिवार रात बैतूल-भोपाल हाईवे पर आठवामील स्थित सुधीर फोटो कॉपी के संचालक विनोद जौंजारे के साथ एक बड़ी लूट की घटना हो गई। लुटेरों ने पहले विनोद की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें अंधा कर दिया और फिर दुकान से ढाई लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। लूट की यह घटना रात लगभग 9.35 बजे की है जब विनोद अपनी दुकान की शटर बंद करके अंदर आराम कर रहे थे।परिचित के नाम पर शटर खोला, और हो गई लूटविनोद जौंजारे ने बताया कि बाहर से किसी ने सुधीर भाई कहकर सिगरेट और बारकोड निकालने के लिए आवाज लगाई। उन्होंने किसी परिचित को समझकर शटर लगभग तीन फीट तक उठाया और बारकोड बाहर खड़े युवक को थमा दिया। तभी अचानक दूसरा युवक दुकान के अंदर पहुंचा और हाथों में मिर्च पाउडर लेकर विनोद की आंखों में डाल दिया। इसके बाद, बाहर खड़ा युवक दुकान के ड्रॉज में रखे ढाई लाख रुपये निकालकर वहां खड़ी कार में बैठकर फरार हो गया।चार युवकों की टीम ने काली कार से दिया घटना को अंजामलूट में शामिल युवकों की संख्या चार बताई जा रही है, जो एक काली कार में आए थे। घटना से आधे घंटे पहले ही लुटेरों ने अपनी कार बासपानी जाने वाले मार्ग पर खड़ी कर दी थी। लूट की जानकारी मिलने के बाद विनोद ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन दशहरा पर्व के चलते पुलिस व्यस्त थी और कुछ समय बाद ही घटनास्थल पर पहुंची।सीसीटीवी फुटेज में दिखी लुटेरों की काररविवार को पुलिस ने जांच शुरू की और दुकान के पास स्थित एक अन्य दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। फुटेज में लुटेरों की काली कार घटनास्थल की ओर जाती और फिर पाढर की ओर लौटती दिखाई दी। थोड़ी देर बाद वह कार बैतूल की ओर जाती नजर आई। हालांकि, फुटेज स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।पहले भी हो चुकी है आठवामील में चोरीआठवामील क्षेत्र में यह पहली लूट की घटना नहीं है। कुछ महीनों पहले भी इसी इलाके में एक मकान और किराना दुकान में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पाढर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे ने बताया कि लूट की जांच चल रही है, और जल्द ही साइबर सेल की मदद से लुटेरों का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने इलाके में चोरों की तलाश शुरू कर दी है और लुटेरों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

295 Views
What do you think?

Leave a Reply