Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का निकला भव्य पथ संचलन-एकता और अखंडता का दिया संदेश, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर हरदा। रविवार को दशहरा पर्व के अवसर पर शाम के समय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हरदा में भव्य पथ संचलन निकाला। जिसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी संघ से जुड़े कार्यकर्ता पहुंचे। संचलन से पहले संघ स्थान पर भारत माता, गुरु और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ ही संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों का बौद्धिक भी हुआ। पथ संचलन नेहरू स्टेडियम से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ स्टेडियम ग्राउंड पर ही समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों ने गणवेश मेें कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र और समाजसेवा के जज्बे का प्रदर्शन किया। हाथों में लाठी थामे स्वयं सेवकों ने नारों के जरिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता के मुद्दों जैसे पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति समाज को प्रेरित करने का संकल्प लिया। करीब चार किलोमीटर की दूरी में हुए पथ संचलन में कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय दिया।एक क्विंटल पुष्प से सैकड़ों महिला-पुरूषो ने किया स्वागतफोटो 17नेहरू स्टेडियम से जैसे ही संचलन निकला हरदा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान गौर काका मंडल के मोहन गौर ने बताया कि स्वयं सेवक पथ संचलन के स्वागत की तैयारी एक दिन पहले से ही शुरू की गई थी। जिसमें इन्दौर से एक कुंटल फूल विशेष तौर पर बुलाए गए थे। रास्ते में कारपेट पिछाया गया था। वहीं तिरंगा लिए भारत माता के स्वरूप में बालिका शामिल हुई। इस दौरान सैकड़ों महिला और पुरूषों से पथसंचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

346 Views
What do you think?

Leave a Reply