डीजे की धुन के साथ आकर्षक सजी झांकियों में निकला चल समारोह
अनोखा तीर, हरदा। नवरात्रि के नो दिन पूरे होने के बाद दशहरों को भक्तों ने नम आखों से शक्ति स्वरूपा मां भवानी को विदाई दी। इस दौरान विशेष आकर्षक झांकिया सजाई गई। जिसमें मां की प्रतिमा को बैठाकर चलसमारोह बडी धूम-धाम से निकाला गया। रास्ते भर भक्त डीजे की धून पर माता भक्ती गीतों पर नाचते दिखाई दिए। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग विराजित मां की प्रतिमाओं को पूरी और श्रद्धा और अगले वर्ष विराजीत करने की आस के साथ पूरे विधी विधान से जल में विर्सजित किया गया।

चल समारोह में कन्याओं ने अपने सिर पर ज्वारे की टोकनी रखी और सुन्दर नृत्य और गरबों की प्रस्तुति दी। बस स्टैण्ड के पास श्री संकट मोचन दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा देवीजी की प्रतिमां प्रति वर्ष विराजित की जाती है। पूरे नौ दिन समिति के द्वारा पूरे भक्ति भाव से मां की सेवा की जाती है। शुक्रवार रात को यहां महाआरती और कन्याभोज का आयोजन किया गया था। शनिवार को मां की प्रतिमा को धूम-धाम के साथ विदाई दी गई। इस दौरान सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
गोयत में हुआ मां का विर्सजन
चल समारोह में शामिल भक्त
गोगिया गांव के राम मंदिर परिसर में विराजित मां दूर्गा की प्रतिमा को विदाई देने के दौरान आकर्षक झांकी सजाई गई। छोटी-छोटी बालिकाओं ने सिर पर जवारे की टोकनी रखकर सुन्दर गरबों की प्रस्तुति दी।चल समारोह में महिलाओं व पुरूषों ने मां शक्ति का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान में पूरे गांव में मां की प्रतिमा को भ्रमण करया गया। जहां लोगों ने मां के दर्शन किए और पूष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह में आतिशबाजी के साथ डीजे की धून पर बच्चे और युवाओं का नृत्य और उत्साह देखते ही बनता था। मां की प्रतिमां को गोयत गांव स्थित नर्मदा घाट पर विशेष पूजन कर विर्सजन किया गया। इस दौरान गांव के सभी लोग उपस्थित रहे।

Views Today: 2
Total Views: 362

