जिला अस्पताल पहुंचे जहर खुरानी के तीन मामले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को जिला अस्पताल में जहर खुरानी के तीन मामले पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे अभिराज पिता बजूलाल मोहे उम्र २१ निवासी सुखरास थाना क्षेत्र सिविल लाइन ने अपने घर किसी बात से नाराज होकर कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। बताया जा रहा है कि ने शराब के नशे यह कदम उठाया है।आपसी कहासुनी के बाद सास-बहू ने गटका जहरीला पदार्थएक ही परिवार में रहने वाली दो महिलाओं सास-बहू में काम की बात को लेकर कहासुनी होने के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसके बाद परिजन दोनें को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब नो बजे सिराली थाना क्षेत्र के धूपकरण में रहने वाली भारती पति ऋषभ प्रजापति उम्र २६ वर्ष और उसकी सास कृष्णाबाई पति मनोहर प्रजापति उम्र ५३ वर्ष के बीच किसी काम लेकर बहस हो गई जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। ऋषभ प्रजापति ने बताया कि शनिवार रात को पत्नी भारती की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह रात भर सो नही पाई। जिसे उसने करीब रात ४ बजे दवाई दी जिसके बाद उसे निंद आई। सुबह देर से निंद खुलने के कारण सुबह का खाना समय पर नहीं बन पाई। ऋषभ और उसके पिता मिस्त्री का काम करते है। काम पर सुबह जल्दी जाने के कारण खाना जल्दी बन जाता है। देर से उठने को लेकर पत्नी और मां के बीच बहस हो गई जिसके बाद पत्नी भारती ने कहा कि मैं मर ही जाती हूं और अन्दर की ओर चली गई उसके पीछे-पीछे मां कृष्णाबाई भी गई। भारती को दवा की बोतल उठाते देख मां कृष्णबाई ने बोतल छीनने की कोशिश की जिसमें बोतल की दवाई दोनों उपर गिरी और मूंह में चली गई। घटना के तुरंत बाद दोनों हम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां महिला वार्ड में दोनों का उपचार जारी है। दोनों की तबीयत में सुधार है।

220 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!