अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराम पिता मोंदे धूर्वे उम्र ३० वर्ष निवासी टेकम किसी काम से हरदा आ रहा था तभी रास्ते में बाईक अनियंतित्र होने से दुर्घटना का शिकार हो गया। वही शाहिल पिता श्रीनिवास की बाईक हंडिया के पास फीसल जाने से सड़क पर गिर गया। जिसके कारण उसे चोट आई। रविवार को ही सुबह करीब साढ़े नो बजे सिराली के पास दो बाईक आपस के टकरा गई। जिसमें हरिओम पिता श्यामसिंह कोरकू उम्र २० वर्ष निवासी नीमखेड़ा तथा ओमप्रकाश पिता बद्रीप्रसाद उम्र ५४ वर्ष निवासी गुराडिया जाट घायल हो गए। सभी घयलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

295 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!