बैतूल के कोसमी डैम में डूबने से युवक की मौत-नशे की हालत में गवा दी जान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, बैतूल।  बैतूल के कोसमी डैम में एक युवक की डूबने से मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव कोसमी डैम से बाहर निकाला। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम जिला अस्पताल भेजा गया। रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में कोसमी डैम में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे सहित 5 जवानों की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक का शव डैम से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, युवक राजेश इवने, पिता साहबलाल निवासी कोसमी का रहने वाला था। वह शराब के नशे में था। वह नशे की हालत में मां दुर्गा की प्रतिमाओं में लगने वाली लकड़ियां निकालने के लिए कोसमी डैम में गया था। वह लकड़ियां निकालते-निकालते गहरे पानी में चला गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। एसडीईआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा।

410 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!