मंदिर पर चादर चढ़ाकर मजार बनाने की कोशिश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हिंदू संगठनों ने विरोध कर रुकवाया काम

खातेगांव :-  खातेगांव तहसील के हरणगांव थाना अंतर्गत ग्राम मनोरा एवं झिरनिया के जंगल में टेकरी पर ने हिंदू धार्मिक स्थान पर मुस्लिम युवकों हरी चादर चढ़ाकर वहा मजार बनाने मामला सामने आया हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया वही पुलिस को ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की पुलिस ने उक्त मामले में प्रकरण दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है!

हिंदू जागरण मंच एवं हिंदू समाज के कार्यकर्ताओ ने हरणगांव थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया की ग्राम मनौरा व झिरनिया के बीच टेकरी पर भेरूबाबा का प्रचीन स्थान है जहा पर कई वर्षो से हमारे पुर्वज  पूजन पाठ करते आए हे एवं हम भी निरंतर पूजन पाठ करते है दिनांक 03.10.2024 को रात 10.00 बजे के आसपास कुछ मुस्लिम समाज के लोगो ने भेरू बाबा की मुर्ती के उपर हरि चादर चढा दी और वहाँ पर ईंट एवं रेत डालकर मजार बनाने का प्रयास किया जिसे हमारे द्वारा विरोध कर हटवाया गया लेकिन अगले दिन  दिनांक 04.10.2024 को सुबह पुनः मंगल शाह पिता मेहरशाह निवासी चुनाभट्टी खातेगाँव एवं रज्जाक अली पिता नजर अली निवासी कोयला मोहल्ला खातेगाँव के द्वारा  उसी स्थान पर भेरू बावा की मुर्ती के उपर फिर चादर चढा दी गयी। हम लोगो ने रोकने का प्रयास किया तो इन लोगो ने गाली गलोच कर हाथापाई करने का प्रयास किया और कहा की यहाँ पर मजार ही थी – और मजार ही बनेगी ! 

ग्रामीणों के अनुसार इस कुकृत्य से हमारी धार्मिक भावना आहत हुई है। पवित्र नवरात्रि के पर्व पर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने का प्रयास मुसलिम समाज के लोगो के द्वारा किया गया है एवं क्षेत्र मे शांति भंग करने का प्रयास किया गया इसके बाद गाँव के लोगो को सूचना दी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भेरूबाबा के उपर से चादर हटाई और पुलिस को सूचना दी गयी। 

उक्त मामले ने हरणगांव थाना प्रभारी शुभमसिंह परिहार ने बताया की सूचना मिलने पर एवं ग्रामीणों की शिकायत पर दो युवकों मंगल शाह पिता मेहर शाह निवासी चुनाभट्टी , रज्जाक अली पिता नजर अली कोयला मोहल्ला पर प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया है मामले की विस्तृत जांच की जा रही हैं !

Views Today: 4

Total Views: 292

Leave a Reply

error: Content is protected !!