Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

नवोदय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि आज

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दी गई है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। आवेदन हरदा जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए लिंक के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्राचार्य नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर के बाद भरे गये आवेदनों में सुधार के लिए 8 एवं 9 अक्टूबर को ऑनलाइन विंडो खुलेगी ताकि आवेदक बच्चों के आवेदन पत्र भरते समय हुई गलतियों जैसे बालक अथवा बालिका, श्रेणी, ग्रामीण अथवा शहरी क्षेत्र, दिव्यांगता एवं परीक्षा का माध्यम में सुधार कर सकें।

604 Views
What do you think?

Leave a Reply