Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

स्वच्छता ही सेवा अभियानÓ के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में की साफ-सफाई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को जिले के तीनों विकासखंडों की ग्राम पंचायत में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव की साफ सफाई की। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियानÓ के तहत रविवार को हंडिया में नर्मदा तट स्थित रिद्धनाथ घाट पर ग्राम पंचायत एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त प्रयासों से साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसी तरह खिरकिया तहसील की ग्राम पंचायत चारूवा और टिमरनी विकासखंड के ग्राम रहटगांव में साफ सफाई के लिए अधिकारी कर्मचारियों और ग्रामीणजनों ने श्रमदान किया। रहटगांव में भी ‘स्वच्छता ही सेवाÓ अभियान के तहत जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर गांव की साफ सफाई की।

385 Views
What do you think?

Leave a Reply