Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

मेरी पॉलिसी मेरे हाथÓ कार्यक्रम का शुभारम्भ

1 min read
Text Size:

‘अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कार्यालय उपसंचालक कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में बीमित किसानों को खरीफ वर्ष 2024 की पॉलिसी वितरण ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथÓ का शुभारंभ रविवार को कृषि स्थाई समिति के सभापति ललित पटेल, उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास संजय यादव तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ.मुकेश बंकोलिया ने किसानों को पॉलिसी वितरण कर किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि अखिलेश पटेल, डॉ. भागवत सिंह, रामकृष्ण मंडलोई, कृषि विस्तार अधिकारी दुर्गा निगवाल, बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक लोकेश सैनी, तहसील प्रतिनिधि तथा किसान भाई उपस्थित थे। उप संचालक श्री यादव ने बताया कि मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 7 अक्टूबर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ वर्ष 2024 की पॉलिसी का वितरण बीमा कंपनी प्रतिनिधि व कृष विस्तार अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

352 Views
What do you think?

Leave a Reply