Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

माताजी टेकरी पर बिना अनुमति/अवकाश स्वीकृति के निरन्तर अनुपस्थित रहने पर निलंबित

1 min read
Text Size:

    देवास:-शारदीय नवरात्रि पर्व पर माँ चामुण्डा टेकरी देवास पर ड्यूटी पर बिना अनुमति/अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने एवं अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासिनता एवं अनियमितता बरतने पर उपयंत्री  ईएण्डएम  लोक निर्माण विभाग श्रीमती सरिता बगाना 

 तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।

         माताजी टेकरी देवास पर दर्शनार्थियों की सुविधा एवं अन्य आवश्यक प्रशासकीय कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए श्रीमती सरिता बगाना  की डयूटी माता टेकरी पर माँ चामुण्डा देवस्थान समिति के कार्यालय में बनाये कन्ट्रोल रूम पर लगाई गई है।  श्रीमती बगाना अपने नियत कर्तव्य स्थल पर 03 अक्टूबर से निरंतर अनुपस्थित है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी । 

286 Views
What do you think?

Leave a Reply