गुप्तेश्वर मंदिर में साफ-सफाई कर की जन्मदिवस की शुरुआत-धूमधाम से मनाया पूर्व मंत्री कमल पटेल का जन्मदिन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि कमल पटेल ने आज चारुवा स्थित गुप्तेश्वर महादेव का अभिषेक कर मंदिर में साफ-सफाई कर और भगवान से क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना कर अपने जन्मदिवस की शुरुआत की। आज अलसुबह से ही जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता श्री पटेल के गृह ग्राम बारंगा उनके जन्मदिन पर शुभकामना देने पहुंचे। दिन भर उनके जन्मदिवस पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जन्मदिन की बधाईयां दी। वार्ड पार्षदों और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह श्री पटेल का तुलादान एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शाम को प्रतिवर्ष की तरह स्थानीय मिडिल स्कूल ग्राउंड पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें देश के प्रख्यात कवियों ने काव्य पाठ किया। श्री पटेल का जन्मदिन और कवि सम्मेलन सुनने बड़ी तादाद में लोग पहुंचे, जहां कार्यकर्ता और आमजनों ने श्री पटेल को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!